मोहन दा को यूट्यूब ने दिया सिल्वर प्ले बटन अवार्ड…

खबर शेयर करें
  • अल्मोड़ा जिले में सिल्वर प्ले बटन अवॉर्ड पाने वाले वह पहले कॉमेडियन
  • उनके चैनल के हैं 1,31,000 से अधिक सब्सक्राइबर
  • उनके चैनल के वीडियो को अब तक 1.67 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा

समाचार सच, हल्द्वानी। परिंदों को मंजिल मिलेगी यक़ीनन, ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं, वही लोग रहते हैं खामोश अक्सर, जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं। यही बात लागू होती है अल्मोड़ा जिले के रैंगल गांव निवासी यूट्यूबर अमित भट्ट पर जिन्हें हाल ही में यूट्यूब ने सिल्वर प्ले बटन अवार्ड से सम्मानित किया है। अमित ने जी ऑई सी रैंगल से इंटर पास किया और फिर वे एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने के लिए चंडीगढ़ चले गए। वर्ष 2017 में नौकरी के दौरान ही खाली समय में उन्होंने अपने वीडियो बनाने शुरू किए और उन्हें अपने यूट्यूब चैनल “कुमाऊँनी कल्चर और कॉमेडी” पर अपलोड करना शुरू कर दिया। वे अपने चैनल पर पहाड़ी कॉमेडी, संस्कृति और रीति-रिवाज से संबंधित वीडियो डालते हैं। उनका चैनल लोगों के बीच अब इतना लोकप्रिय हो चुका है कि उनके चैनल के अब 1,31,000 से अधिक सब्सक्राइबर हैं। उनके वीडियो को अब तक 1.67 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। उनकी एक वीडियो को तो 10 लाख 60 हजार से भी अधिक लोगों ने देखा है। एक लाख से अधिक सब्सक्राइबर होने पर ही यूट्यूब द्वारा सिल्वर प्ले बटन दिया जाता है। कॉमेडी के क्षेत्र में अल्मोड़ा जिले में सिल्वर प्ले बटन अवॉर्ड पाने वाले वह पहले कॉमेडियन बन गए हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने पिता पूरन चंद्र भट्ट, माता गंगा देवी भट्ट, बहन बीना भट्ट, पूरी टीम और समस्त उत्तराखण्डवासियों को दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड की मतदाता सूची पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, मनोज रावत बोले- एसआईआर में लाखों नाम हटाने का खेल, कोर्ट जाएगी पार्टी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440