वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा बदमाश गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे बदमाश को गश्त कर रही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। वह पूर्व में भी कई बार जेल की हवा खा चुका है। आरोपी को आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। शांति व्यवस्था कायम रखने व निरोधात्मक कार्यवाही के तहत बीती रात मुखानी थाना पुलिस एसआई महेश जोशी के नेतृत्व में गश्त पर थी। जब पुलिस टीम हैड़ाखान रोड पहुंची तो वहां संदिग्धावस्था में खड़े युवक को पूछताछ के लिए पास आने को कहा गया। पुलिस कर्मियों को देखकर युवक सकपका गया और भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम लाल सिंह उर्फ लालू पुत्र ओमप्रकाश निवासी लालडांट बताया। पुलिस के अनुसार वह रात्रि के समय किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त अपराधिक प्रवृत्ति का है। वह पूर्व में भी चोरी व अवैध चाकू में मुखानी थाने से जेल जा चुका है। पुलिस अन्य थाना-चौकियों से भी आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। वह जेल से जमानत पर छूटने के बाद वारदातों को पुनः अंजाम देने में जुट जाता है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी को आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर जेल के लिए रवाना कर दिया है।

यह भी पढ़ें -   गर्मी में हल्की, रिफ्रेशिंग और पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्रिंक गर्मियों में शरीर को तरोताजा रखने में मदद करती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440