ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर युवक से 1.34 लाख ठगे, आप भी रहे सावधान

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। नौकरी के लिए ऑनलाइन साइट पर प्रोफाइल बनाने वाला युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने ऑनलाइन प्रोडेक्टर बेचकर कमाई का झांसा देकर पीड़ित से 1.34 लाख रुपये ठग लिए। राजपुर थानाध्यक्ष जिनेंद्र सिंह राणा ने बताया कि अमित कुमार अग्रवाल निवासी द्रोण वाटिका, सहस्रधारा रोड की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि उनके बेटे शुभम ने दो नवंबर को लिंकडिन साइट पर एकाउंट बनाया। एकाउंट नौकरी पाने वाली श्रेणी में बनाया गया। चार नवंबर को दिति कुमारी नाम की महिला ने संपर्क किया। कहा कि उन्हें पार्ट टाइम नौकरी करने पर घर बैठे 18 से 20 हजार रुपये महीना मिलेंगे। उसे एक लिंक देकर उस पर ज्वाइन करने को कहा गया। पीड़ित ने दिए गए पोर्टल पर अपना एकाउंट बनाया। इसके बााद एक अन्य व्यक्ति से काम करने के तरीके के लिए ऑनलाइन संपर्क कराया गया। उसने झांसा दिया कि ऑनलाइन कंपनी के उत्पाद बेचने पर अच्छा मुनाफ होगा। इस बहाने आरोपियों ने पीड़ित से अपने दिए बैंक खातों में 1.34 लाख रुपये जमा करवा लिए। पीड़त को समझ आया कि उसके साथ धोखाधड़ी हो रही है। तब उसने तहरीर दी। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440