समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। चाहे आप कही भी कोई भी काम कर रहे हो, हर जगह ध्यान भटकने वाली चीज़ होती है। इसलिए काम पर एकाग्र होना एक मुस्किल काम है। आदमी का दिमाग़ ऐसा नहीं है की वह आस-पास होने वाले शोरगुल कोलाहल को नज़रअंदाज कर सके। माहौल में ज़रा सी भी हलचल ध्यान भटकने के लिए काफी होती है। अगर आप अपने काम में ध्यान नहीं लगाएँगे तो आपका काम खराब हो जाएगा और आपको अपना रिजल्ट नहीं मिल पाएगा।
कभी-कभार स्कूल जाने वाले बच्चे शिकायत करते है की उनका पढ़ाई मे मन नहीं लगता या फिर वे पढ़ते-पढ़ते सो जाते है, तो ऐसे मे अगर उन्हे पता चल जाए की एकाग्रता को कैसे बढ़ाना है, तो उनका मन पढ़ाई मे लगा रहेगा। हलाकि एकाग्रता को बढ़ाना एक मुस्किल काम है, लेकिन यह नामुनकिन नहीं है। एकाग्रता को बढ़ाने के लिए साहस बेहद ज़रूरी है। तो चलिए आज हम आपको मन की एकाग्रता बढ़ाने के 15 बेहतरीन उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप दोबारा ये नहीं पूछेंगे की कैसे अपने कंसंट्रेशन पावर को बढ़ा सकते हैं।
मन की एकाग्रता बढ़ाने के बेहतरीन तरीके:
माहौल का चुनाव
आप जिस माहौल में काम करते है वह एकाग्रता को बढ़ाने में काफ़ी महत्वपूर्ण होता है। आरामदायक और आकर्षण के माहौल में काम करते टाइम पूरी तरह से एकाग्रता हासिल की जा सकती है।
विचारों को कंट्रोल करे
अपने दिमाग़ में बेकार के विचार ना आने दें। इससे बेवजह ही आपकी एकाग्रता भंग होगी। जब भी मन में काम करने से अलग विचार आए तो उस पर ध्यान ना दें और जो काम कर रहे है उन पर पूरी तरह से केंद्रित हो जाएँ।
टाइम प्लान बनाये
आपको जो काम करना है उसकी लिस्ट बना लें। इसमें संतुलन के ज़रूरी है की गंभीर काम को पूरा टाइम दें। साथ ही इसमें कुछ पल फ़ुर्सत के भी निकालें। ऐसा करने से आप काम से तो संतुष्ट होंगे ही, साथ ही आपका ध्यान भी कम भटकेगा।
सकारात्मक रहे
जब भी आपको काम पर ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत हो तो हमेशा अपने आप से बार-बार कहे कि आप ध्यान लगा सकते है, यह आपके अंदर एकाग्रता बढ़ाने में मददगार साबित होगा।
एकाग्रता के लिए व्यायाम
व्यायाम दिमाग़ और शारीरिक तालमेल को बेहतर बनाकर एकाग्रता को वापस लाता है। किसी काम पर ध्यान लगाने के लिए आप कोइन ट्रिक और चेयर ट्रिक जैसे कई एक्सर्साइज़ कर सकते हैं।
योग करें
योगा कोई उपचार न्ही है. अगर आप शांति से योगा करते है तो दिमाग पर नियंत्रण रखना सीखेंगे, तो फ़र्क साफ दिखाई देने लगेगा। इससे धीरे-धीरे आपकी एकाग्रता बढ़ेगी।
नकारात्मक नहीं सोचें
मन में ऐसे विचार ना आने दें कि आप खुद को एकाग्र नहीं कर सकते। इससे दिमाग़ को यह संदेश जाएगा कि आपमें एकाग्रता की कमी है। ऐसे में काम पर ध्यान केंद्रित करना और भी मुस्किल हो जाएगा।
मल्टी टास्किंग से बचें
मल्टी टास्किंग में कभी भी एकाग्रता हासिल नहीं की जा सकती, बल्कि जितना भी हो भंग होती है। जब आपके सामने काम का अंबार होगा तो आप जो काम कर रहे है उस पर ध्यान नहीं लगा पाएँगे।
आहार और व्यायाम
एकाग्रता हासिल करने में संतुलित आहार और व्यायाम की भी अहम भूमिका होती है। ज़रूरी पोषक तत्वों के अभाव से आपमें थकान और आलस्य आ सकता है। इसलिए विटामिन ए से भरपूर बादाम और फल अपने आहार में शामिल करें साथ ही रुटीन के तहत व्यायाम भी करें।
काम को समझे
अगर आप को यह अच्छी तरह से मालूम ना हो कि आपको करना क्या है, तो ऐसे मे काम के प्रति एकाग्र होना और भी मुस्किल हो जाता है। जब काम मुस्किल होता है तो हमारा एक आसान रास्ता ढूंढता है। ऐसे में हम एक हमदमतंस वअमतअपमू बनाते है और हर काम शुरू करने से पहले एक आधारभूत अवधारणा और तिंउमूवता करते है।
अपने पीक टाइम को पहचाने
हम सबके पास 24 घंटे में कुछ समय ऐसा होता है, जब हम सबसे ज़्यादा आक्टिव रहते है। हालांकि यह सबके लिए एक जैसा नहीं होता है। आप ऐसे टाइम का पता लगाए जब आप बिल्कुल चुस्त हों। आप ऐसे टाइम का इस्तेमाल पेचीदा काम या काम में रूचि वाले काम को निपटने में करें।
अनुशासन में रहें
अपने आप को अनुशासन में रखना काफी जरूरी होता है। साथ ही एफेक्टिव काम के लिए ज़रूरी है कि आप उसमें ज्यादा टाइम दें। इसलिए छोटे काम से शुरुआत करें और अगर आप काम आसानी से ध्यान नहीं लगा पा रहे है तो काम को पूरा टाइम दें।
अच्छी नींद लें
अपने सोने का टाइम फिक्स करें। अगर आप अच्छी नींद नहीं ले रहे हैं, तो आप पर थकावट और आलस्य हावी रहेगा। ऐसे में आप किसी भी काम पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे।
जरूरी चीजों की व्यवस्था करें
इस बात को फिक्स करें कि काम करने से पहले आपने उसके लिए ज़रूरी चीजों की व्यवस्था कर ली है। इससे अनावश्यक भटकाव नहीं होगा और आप स्थिर होकर काम कर पाएँगे।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


