अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/नैनीताल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नैनीताल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी तथा क्षेत्राधिकारी भवाली/लालकुआं के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों ने अभियान चलाया।

कोतवाली लालकुआं क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान बेरीपड़ाव रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति त्रिभुवन आर्या को गिरफ्तार किया। उसके पास से 188 टेट्रा पैक देशी अंगूरी अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं थाना भीमताल पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में अमृतपुर रोड से गौला नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक अन्य आरोपी विशाल आर्या को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 96 पाउच टेट्रा पैक देशी मसालेदार (अंगूर मार्का) शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना भीमताल में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   शनि और राहु-केतु जैसे ग्रह अशुभ परिणाम देते हैं…तो जरूर करें ये अचूक उपाय

पुलिस द्वारा जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440