नैनीताल जिले में कल से शुरू होगा 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा, घर-घर पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं, मौके पर मिलेगा लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखंड सरकार के ष्जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारष् अभियान के दूसरे चरण के तहत जनपद नैनीताल में 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जिले के विभिन्न विकासखंडों और नगर क्षेत्रों में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे, जहां आम जनता को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी को जनपद का नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक शिविर के लिए नोडल और सह-नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि सभी विभागों के समन्वय से कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

सेवा पखवाड़े का शुभारंभ 4 जुलाई को सुबह 11 बजे विकासखंड भीमताल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के साथ होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   विजयपुर–पहाड़पानी सड़क पर सांसद अजय भट्ट का एक्शन, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सेवा पखवाड़े के दौरान रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं युवा कल्याण, सैनिक कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, उद्योग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना विकास सहित विभिन्न विषयों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। 24 विभाग अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र लोगों के आवेदन मौके पर ही स्वीकार कर लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविरों में लोगों की शिकायतों का मौके पर समाधान किया जाएगा। इसके अलावा अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर ऐसे लोगों की पहचान भी करेंगे जो अब तक सरकारी योजनाओं से वंचित हैं और उन्हें आवेदन भरवाकर लाभ दिलाया जाएगा।

राजस्व विभाग प्रत्येक शिविर में समाधान समारोह के तहत विशेष लोक अदालत भी आयोजित करेगा, जहां लंबित राजस्व मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम रोस्टर
दिनांक 04 जुलाई 2026
विकासखंड परिसर, भीमताल
रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास।
दिनांक 05 जुलाई 2026
स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी
मैराथन, मंडल स्तरीय शूटिंग एवं साइकिलिंग प्रतियोगिताएं।
दिनांक 06 जुलाई 2026
विकासखंड परिसर, रामनगर
स्वास्थ्य, शिक्षा, दिव्यांगजन सहायता, महिलाओं एवं बालिकाओं हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर।
दिनांक 07 जुलाई 2026
तहसील परिसर, श्री कैंचीधाम
महिला, युवा एवं सैनिक कल्याण।
दिनांक 08 जुलाई 2026
विकासखंड परिसर, धारी
कृषि, उद्यान एवं पशुपालन।
09 जुलाई 2026
विकासखंड परिसर, कोटाबाग
उद्योग तथा लघु एवं सूक्ष्म उद्योग।
दिनांक 10 जुलाई 2026
विकासखंड परिसर, हल्द्वानी
रेल, सड़क, रोपवे, जमरानी बांध, उड़ान योजना एवं अन्य आधारभूत संरचना विकास।
दिनांक 13 जुलाई 2026
रामलीला मैदान, गोमतीगैर (मल्ला सूपी), रामगढ़
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार एवं सेवा पखवाड़ा।
दिनांक 14 जुलाई 2026
रामलीला ग्राउंड, नाई, ओखलकांडा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार एवं सेवा पखवाड़ा।
दिनांक 15 जुलाई 2026
जीआईसी लोहाली, बेतालघाट
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार एवं सेवा पखवाड़ा।
दिनांक 17 जुलाई 2026
तहसील परिसर, लालकुआँ
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार एवं सेवा पखवाड़ा।
दिनांक 18 जुलाई 2026
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, कालाढूंगी
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार एवं सेवा पखवाड़ा।

यह भी पढ़ें -   कल भीमताल आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में होंगे शामिल

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी लें और पात्र होने पर मौके पर ही लाभ प्राप्त करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440