24 घंटे का खतरा! 21 राज्यों में मौसम का कहर, 80KM/H की रफ्तार से आएगा तूफानी अंधड़, IMD का बड़ा अलर्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, दिल्ली। अगले 24 घंटे कई राज्यों के लिए भारी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 21 राज्यों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम अचानक करवट लेने वाला है। वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार बारिश का दौर जारी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के संयुक्त असर से कई जगहों पर तेज अंधड़, पेड़ गिरने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें -   सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की अपडेट पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें -   CM धामी बोले—गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना बड़ी क्षति, हल्द्वानी के नए मीडिया सेंटर के नामकरण पर भी होगा विचार

हालांकि बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं चिंता बढ़ा सकती हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440