उत्तराखण्ड में बुधवार को मिले कोरोना के 264 नए केस, 14 संक्रमितों की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखण्ड में बुधवार को कोरोना के 264 नए केस मिले है। जबकि 14 संक्रमित लोगों की मौत हुई है। आज 408 मरीज इलाज के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गये है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को कुल 264 कोरोना के नए केसों में से सबसे ज्यादा ज्यादा देहरादून से 118 मामले आये है। जबकि नैनीताल में 60, हरिद्वार में 39, चमोली से 19 टिहरी से 42, पौड़ी में 13, उधमसिंह नगर से 7, चंपावत व टिहरी में 3-3, रूद्रप्रयाग व उत्तरकाशी से 1-1 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा 13225 हो गई है, जिसमें 9132 मरीज स्वास्थ्य होकर घर चले गये हैं। जबकि 3865 केस एक्टिव हैं।
बुधवार को कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 178 पहुंच गया है। आज राज्य में 14 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। एम्स ऋषिकेश 7, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 6 संक्रमितों की मौत हो हुई है, जबकि दून मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत हुई। एम्स प्रशासन के मुताबिक रामपुर, उत्तरप्रदेश निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, रुड़की, हरिद्वार निवासी 54 वर्षीय शख्स, गंगानगर(ज्वालापुर) निवासी 70 वर्षीय महिला, ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी 45 वर्षीय युवक, सुभाषनगर, हरिद्वार निवासी 45 वर्षीय युवक, धामावाला, देहरादून निवासी 60 वर्षीय महिला, कृष्णानगर, आइडीपीएल ऋषिकेश निवासी युवक और अंबरतालाब, रुड़की निवासी 58 वर्षीय महिला की मौत हुई है। ये सभी विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

यह भी पढ़ें -   जंगल में रहस्यमयी मौत, लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440