समाचार सच, नरेंद्रनगर डेस्क।
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। नरेंद्रनगर क्षेत्र, जो कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का विधानसभा क्षेत्र है, में हुए छात्रसंघ चुनाव के परिणाम में अध्यक्ष से लेकर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तक सभी प्रमुख पद NSUI के खाते में गए।
अध्यक्ष पद पर NSUI के आयुष रावत ने ABVP के हिमांशु जोशी को 69 मतों के अंतर से हराया। आयुष रावत को 141, जबकि हिमांशु जोशी को 72 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर NSUI की हिमांशी भंडारी ने 179 मत हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की। ABVP की प्रेरणा राज को 34 वोट मिले। हिमांशी ने 145 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
सचिव पद पर मुकाबला अपेक्षाकृत करीबी रहा। NSUI की आशा को 115 और ABVP की कविता रमोला को 97 मत मिले। आशा ने 18 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
सह-सचिव पद पर NSUI की अनामिका कैन्तुरा विजयी रहीं। उन्हें 145 मत मिले, जबकि ABVP की करीना को 67 वोट प्राप्त हुए। अनामिका ने 78 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
कोषाध्यक्ष पद पर NSUI की अमृता रावत निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर NSUI के प्रियांशु कैन्तुरा ने ABVP के आयुष बिज्लवाण को 26 मतों से हराया। प्रियांशु को 120, जबकि आयुष को 94 वोट मिले।
इस तरह नरेंद्रनगर कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने सभी छह प्रमुख पदों पर जीत दर्ज करते हुए चुनाव में अपना दबदबा कायम किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440




