कार में मिला 50 किलो डोडा पोस्त, चालक फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। कैंट कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से 50 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। हालांकि, कार चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि रात पंडितवाड़ी चौकी पुलिस पंडितवाड़ी बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि प्रेमनगर की तरफ से आ रही एक कार में मादक पदार्थ होने की आशंका है। इस बात की सूचना मिलते ही चेकिंग सख्त कर दी गई। कुछ देर बाद एक कार तेज रफ्तार से आई और बैरियर तोड़कर बल्लूपुर चौक की तरफ चली गई। पुलिस ने कार का पीछा किया। बल्लूपुर फ्लाईओवर के नीचे एक स्थान पर पुलिस को कार खड़ी मिली, जबकि चालक नदारद था। कार को क्रेन की मदद से पंडितवाड़ी चौकी ले जाया गया। वहां चेकिंग करने पर उसमें डोडा पोस्त मिला। जांच में पाया गया कि वाहन का स्वामी ही वाहन चालक है। उसकी पहचान मनवर अली निवासी मुंडा खेड़ा कला लक्सर (हरिद्वार) के रूप में हुई। उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई, मगर आरोपित घर में नहीं मिला। इंस्पेक्टर नेगी ने बताया कि आरोपित और उसका पिता लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। आरोपित डोडा पोस्त किसे सप्लाई करने जा रहा था, इसकी जानकारी उसकी गिरफ्तारी के बाद ही मिल सकेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा हिंसा केस में मोईद और जहीर को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए उठाया बड़ा कदम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440