58 करोड़ का ज़मीन घोटाला! डीएम समेत 10 अफसर सस्पेंड – सीएम धामी का बड़ा एक्शन, विजिलेंस जांच के आदेश!

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड में सबसे बड़ा प्रशासनिक झटका! 2024 के नगर निकाय चुनाव के दौरान हुआ करोड़ों का जमीन घोटाला अब तूल पकड़ चुका है। हरिद्वार में 33 बीघा जमीन की संदिग्ध खरीद को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी कार्रवाई की है।

हरिद्वार के जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह, एक आइएएस वरुण चौधरी, एक पीसीएस अधिकारी समेत 10 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है। एक कर्मचारी की सेवा समाप्त, एक का सेवा विस्तार रद्द। सीएम ने इस मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें -   उद्घाटन से पहले ही ‘ग्लास ब्रिज’ पर सवालः ऋषिकेश में बजरंग सेतु का कांच चटका

बता दें कि 2024 के नगर निकाय चुनाव के दौरान आचार संहिता के बीच हरिद्वार नगर निगम ने 33 बीघा जमीन खरीदी थी। ये जमीन उस इलाके में है जहां कूड़ा डंप होता रहा है, यानी उसकी कीमत बाजार दर से बेहद कम थी।
लेकिन अधिकारियों ने खेल करते हुए कृषि भूमि को 143 में दर्ज करवाया और फिर सरकारी बजट से 58 करोड़ में जमीन की खरीदारी की!
अब इस घोटाले की परतें खुल रही हैं। जमीन की सेल डीड रद्द कर दी गई है और आदेश दिए गए हैं कि सरकार का पैसा वापस लिया जाए।

यह भी पढ़ें -   9 अप्रैल २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

हरिद्वार नगर निगम में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी की जीत के बाद यह मामला उजागर हुआ। धीरे-धीरे बात सीएम ऑफिस तक पहुंची, और जांच की जिम्मेदारी सचिव रणवीर सिंह चौहान को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट सामने आते ही ये एक्शन लिया गया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440