समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। शासन ने 58 फार्मासिस्टों को चीफ फार्मासिस्ट के पद पर पदोन्नत किया गया है। शासन द्वारा 30 अप्रैल 2022 को जारी आदेश में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री आरएस ऐरी सहित 58 लोगों को पदोन्नत किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए महामंत्री आरएस ऐरी ने बताया कि संवर्ग में प्रभारी अधिकारी फार्मेसी के 28 पद और रिक्त हैं जिनमें शीघ्र ही पदोन्नति की जानी है। उन्होंने पदोन्नत चीफ फार्मासिस्टों को बधाई दी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया। उन्होंने पदोन्नत हुए समस्त चीफ फार्मेसिस्टों को बधाई दी है तथा उक्त पदोन्नति जारी किये जाने पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत जी तथा शासन प्रशासन के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













