समाचार सच, हल्द्वानी। यस इवेंट मैनेजमेंट द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एवन इंडस्ट्रीज प्रजेंट उड़ान उत्तराखंड सम्मान समारोह होटल जैसमिन ग्रांड हल्द्वानी में आयोजित किया गया बॉलीवुड एक्टर अमन वर्मा लगभग 70 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
यस इवेंट के निदेशक विशाल शर्मा ने बताया भारतवर्ष के कई राज्यों से समाज के लिए प्रेरणा बने प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया सम्मानित होने में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार ताराचंद गुरुरानी को एवरग्रीन पत्रकार से सम्मानित किया गया रवि शर्मा को साहित्य में हेमलता कबडवाल को आर्ट ऑफ़ कल्चर में चंद्रकला राय को सामाजिक कार्यों में भास्कर पांडे को शिक्षा में प्राइड होटल के डायरेक्टर हैप्पी सिंह को व्यापारिक क्षेत्रों में काम करने हेतु सुनील बमेठा को सामाजिक क्षेत्र में नागेश दुबे कोई इवेंट मैनेजर निर्मला आर्य को सामाजिक कार्य हेतु सम्मानित किया गया ऐसे अन्य प्रतिभाओं को अलग-अलग क्षेत्र को सम्मानित किया गया बॉलीवुड सिंगर आलमगीर खान एवं लोक गायक जितेंद्र तोमक्याल मॉडल एंड फैशन कोरियोग्राफर साक्षी अग्रवाल सेलिब्रिटी नें अपने अपने प्रतिभाओं से सबको मंत्रमुग्ध कर किया आयोजन में मुख्य अतिथि हल्द्वानी के मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल रौतेला जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया, लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट, ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष हेमचंद्र भट्ट कई अतिथि उपस्थित रहे आलमगीर खान ने मौका मौका सूर्यास्त पंजाबी मस्त एवं कई गाने गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















