समाचार सच, देहरादून /नैनीताल/हल्द्वानी। 71 गणतंत्र दिवस पर उत्तराखण्ड देवभूमि में दिखा देशभक्ति का जूनून देखने को मिला। इस दौरान राष्ट्र का 71वॉ गणतंत्र दिवस जिलेभर में पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। मन्दिरों, मस्जिदों, गुरू द्वारों एवं गिरजा घरों में देश के अमनचौन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआएं की गयी, वहीं भारत माता की जय, गणतंत्र दिवस अमर रहे तथा महात्मा गॉधी अमर रहे के उद्घोष के साथ प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया।


देहरादून। सूबे का मुख्य कार्यक्रम देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। इस दौरान सेना, आइटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों सहित एनसीसी की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। इस दौरान झांकियां भी निकाली गईं। राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया। राज्यपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान दास, मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, राज्यपाल सचिव आर के सुधांशु, सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विशिष्ट गणमान्य अतिथि एवं जनसामान्य भी उपस्थित थे। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं पुलिस के जवानों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। उधर, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय परिसर में ध्वजारोहण किया।

नैनीताल डीएसए मैदान में आयोजित भव्य परेड की सलामी सांसद अजय भट्ट द्वारा ली गयी। कार्यक्रम में उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 48 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोेधित करते हुए सांसद श्री अजय भट्ट अमर शहीदों को श्रंद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश भक्तों के बलिदान का प्रतिफल है कि आज हम आजाद देश के बाशिन्दे हैं।
सांसद अजय भट्ट ने की 15 लाख रुपये के सीसीटीवी कैमरे देने की घोषणा
हल्द्वानी व नैनीताल शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए सांसद निधि से 15 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहर में पार्किंग हेतु नारायण नगर पार्किंग स्थल हेतु वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से स्वीकृति मिल गयी है तथा धन की कोई कमी नहीं है। शीघ्र ही पार्किंग स्थल का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बालियानाला के स्थायी उपचार के लिए शासन स्तर पर कवायद चल रही है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 48 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

नैनीताल। डॉ.रघुनन्दन सिंह टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी में राष्ट्र का 71वॉ गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अकादमी के निदेशक श्री राजीव रौतेला ने ध्वजारोहण किया तथा अकादमी में अध्ययनरत प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलायी। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक नवनीत पाण्डे, दीपक पालीवाल, उप निदेशक रेखा कोहली, दिनेश कुमार राणा, पूनम पाठक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश चौधरी, व्यवस्था अधिकारी महेश चन्द्र सिंह बिष्ट के अलावा सरोज नगन्याल, नरेन्द्र सिंह थिपोला, महेश चन्द्र आर्य आदि मौजूद थे।
पर्यटन नगरी में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की धूम रही। सरकारी इमारतों एवं स्कूलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रमों में संविधान की शपथ भी लोगों द्वारा ली गयी। मुख्यमंत्री सचिवालय कुमाऊॅ हल्द्वानी में सचिव माननीय मुख्यमंत्री राजीव रौतेला, कलैक्ट्रेट में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा तथा कमिश्नरी में अपर आयुक्त संजय खेतवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिलाधिकारी श्री बंसल द्वारा तल्लीताल में राष्ट्र पिता महात्मा गॉधी तथा संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों को मार्ग दर्शित करते हुए कहा कि देश केे विकास में सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों का सबसे बड़ा दायित्व है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य, डीआईजी जगतराम जोशी, जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, के अलावा आनन्द सिंह बिष्ट, गोपाल रावत, विवेक साह, मनोज जोशी, विमला अधिकारी, कुन्दन बिष्ट, विक्की राठौर, सागर आर्य, पूर्व विधायक सरिता आर्या, गणमान्य नगारिक आदि मौजूद थे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं व कलाकारों द्वारा देश भक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया।
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री सचिवालय हल्द्वानी में माननीय मुख्यमंत्री के सचिव/आयुक्त श्री राजीव रौतेला ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा गणतन्त्र दिवस एक उत्सव है स्वतन्त्रा, समानता, संप्रभुता और भाई चारे के आदर्शाे को दोहराने का है। यह हमारे भारतीय होने के गौरव को महसूस करने का अवसर है। इधर तिकोनियां स्थित मीडिया सेन्टर में मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट एवं अति. जिला सूचना अधिकारी गोविन्द सिह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। सूचना कर्मीयों एवं उपस्थित पत्रकार बन्धुआंे ने ध्वजारोहण मंे संविधान की संकल्प पढ़ा गया।

प्रेस क्लब हल्द्वानी में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया। यहां प्रेस क्लब विशेषाधिकार समिति के सदस्य सुनील तलवाड़ ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी, कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश जोशी, रवि दुर्गापाल, सुशील शर्मा, प्रवीण चोपड़ा, संरक्षक भगवान सिंह गंगोला, अनुराग वर्मा, एम हसनैन, पंकज जायसवाल, संजय कुमार, चंद्रप्रकाश, मोहम्मद कैफ, योग प्रशिक्षक जया जोशी आदि मौजूद रहे। साथ ही गणतंत्र दिवस पर कोतवाली में कोतवाल, तहसील में तहसीलदार, एसडीएम कोर्ट में उपजिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट, आरटीओ कार्यालय में आरटीओ, एआरटीओ, पुलिस बहुद्देशीय भवन में एसपीसिटी, सीओ ने ध्वजारोहण किया। वहीं गणतंत्र दिवस पर आम्रपाली इंस्टीट्यूट, रेनबो स्कूल, इन्सप्रेशन स्कूल, सिंथिया स्कूल सहित नगर व ग्रामीण स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इन्सप्रेशन स्कूल में प्रबन्धक दीपक बल्यूटिया, सिंथिया स्कूल में प्रबन्धक प्रवीन रौतेला, दा मास्टर स्कूल में प्रबन्धक प्रमोद तौलिया ने झण्डा रोहण किया।

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
समाचार सच, हल्द्वानी । श्री आनंद आश्रम की अध्यक्षा श्रीमती कनक चंद ने वृद्धाश्रम के प्रांगण मे तिरंगा फहराया गया। इस दौरान आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनायें दी। इस दौरान प्रदीप कुमार तिवाड़ी द्वारा बुजुर्गाे को मिष्ठान और कम्बल वितरित किये गए। साथ ही इनर व्हील क्लब रुद्रपुर की महिलाओं द्वारा बुजुर्गाे के लिए कुछ राशन भी दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ममता देवाल, पूजा दास, भावना बिष्ट, मोनिका टम्टा, यशोदा रावल, श्रीमती तिवारी, पंकज, माधव खंडेलवाल सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।









सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440