हल्द्वानी में धूमधाम से मनाई आजादी की 75वीं वर्षगांठ, मेयर जोगेन्द्र एवं विधायक भगत ने किया ध्वजारोहण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में हजारों की संख्या में लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मौजूद रहे, स्कूलों द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां और रंगारंग कार्यक्रमों के बीच बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ यह आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया।

मेयर डॉक्टर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने ध्वजारोहण कर देश को राष्ट्रीयता के भाव में एक सूत्र में पिरोए जाने को लेकर आमजन की भूरी भूरी प्रशंसा की। साथ ही आजादी के 75 वर्ष में देश की तरक्की और उन्नति मैं प्रत्येक नागरिक के परस्पर सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा देश धर्म निरपेक्ष देश है, जहाँ धर्म की आजादी के साथ ही विकास की पूर्ण स्वतन्त्रता है। शहीदों को नमन करते हुए उन्होनें कहा कि हमें देश की आजादी के तमाम शहीदों एवं स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों के सपनों के अनुरूप सबल, विकसित एवं सशक्त भारत का निर्माण करना है।

वही पूर्व कैबिनेट मंत्री व कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत ने भी लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी और आजादी के स्वाधीनता सेनानियों को याद किया। शहर के सरकारी व अर्द्धसरकारी विभागों में प्रातः 09 बजे ध्वाजारोहण किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440