शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और विद्यालय की संस्थापक माधवी बिष्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। गणतंत्र दिवस का यह समारोह छात्रों और अभिभावकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया।

एनसीसी परेड ने मोहा मन
इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने परेड की सलामी लेकर कैडेट्स का हौसला बढ़ाया।

यह भी पढ़ें -   जंगल में रहस्यमयी मौत, लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति की झलक
कार्यक्रम में बच्चों ने विविध सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों और नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

स्वर्णिम भारत थीम पर हुआ फोकस
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या संतोष पांडेय ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस वर्ष की थीम स्वर्णिम भारत के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस न केवल हमारे संविधान की महानता को दर्शाता है, बल्कि लोकतंत्र और हमारे कर्तव्यों की याद भी दिलाता है।

विशेष संबोधन और सम्मान
चेयरमैन दयासागर बिष्ट ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस को भारत की सांस्कृतिक विविधता, एकता और अखंडता का प्रतीक बताया। उन्होंने इस वर्ष गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिअंतो का जिक्र करते हुए बच्चों को भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान अकादमिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -   26 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस मौके पर विद्यालय की चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी बी.एस. मनराल, विनोद खोलिया, ललित मोहन बिष्ट, सुनील बिष्ट और समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440