राह भटके 8 वर्षीय मासूम को सकुशल परिजनों से मिलाया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आज दोपहर लगभग 12.40 बजे एफटीआई तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक करीब 8 वर्षीय मासूम बच्चा अकेला और घबराया हुआ मिला। पूछताछ करने पर बच्चे ने रोते हुए बताया कि वह अपने घर का रास्ता भटक गया है। उसे शांत कर प्यार से जानकारी ली गई, जिस पर उसने अपना नाम रजत और घर का पता देवलचौड़ बताया।

बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे सरकारी वाहन में बैठाकर देवलचौड़ क्षेत्र में उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई। काफी खोजबीन और स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान देवलचौड़ नहर के पास एक लड़की अपने भाई को तलाशते हुए परेशान अवस्था में मिली। वाहन में बैठे बच्चे को देखते ही उसने उसे अपना भाई बताया, वहीं बच्चे ने भी उसे अपनी बहन के रूप में पहचान लिया।

बच्चे की बहन भारती ने बताया कि उसका छोटा भाई काफी समय से घर से लापता था और पूरा परिवार उसकी तलाश में परेशान था।

यह भी पढ़ें -   एमपीजी कॉलेज मसूरी में नामांकन के साथ गरमाया छात्रसंघ चुनाव, एबीवीपी के तीन नामांकन पर उठे सवाल

पूरी तस्दीक और पहचान के बाद मासूम रजत को उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया गया। अपने भाई को सकुशल वापस पाकर बहन भावुक हो गई।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में गहराया बिजली संकट, मांग के मुकाबले कम पड़ रही आपूर्ति; कटौती बनी मजबूरी

परिजनों और स्थानीय लोगों ने त्वरित सूझबूझ और संवेदनशीलता के साथ बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440