हरियाणा से हरिद्वार जाने निकला परिवार कभी घर नहीं लौटा… एक टक्कर ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, 4 की मौत…

खबर शेयर करें

समाचार सच, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। सहारनपुर में हरिद्वार दर्शन के लिए निकला एक परिवार कभी घर वापस नहीं लौट सका। हाईवे पर हुई भीषण टक्कर ने पलभर में चार जिंदगियां छीन लीं और पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

पुलिस के अनुसार हरियाणा के सोनीपत जिले के बहादुरगढ़ निवासी चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। शुक्रवार को सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादूनदृपंचकूला हाईवे पर गांव हलगोया के पास उनकी कार की दूसरी कार से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई बार पलटती हुई दूर जाकर रुकी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -   मॉर्निंग वॉक पर निकली प्रोफेसर की पत्नी को ई-रिक्शा ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चरण सिंह की पत्नी सुदेश, पुत्रवधू प्रीति, पोते शिवांश और परिवार के एक बुजुर्ग सदस्य को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल प्रवीण, सहदेव और एक अन्य व्यक्ति का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -   गौलापार की 6 दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दूध खरीद, उत्पादकों को बांटे 22 लाख के बोनस चेक

पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की संभावित वजह सामने आई है। सभी तकनीकी और प्रत्यक्षदर्शी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440