आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में कक्षा 12 के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गीत एवं विदाई कार्यक्रमों के माध्यम से अपने विद्यालय जीवन की मधुर यादों को साझा किया।

विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और सहयोग को अपने जीवन की अमूल्य धरोहर बताया। वहीं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए जीवन में भाषा, संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान रसनीत कौर को मिस आर्डेनाईट, तनिष पांडे को मिस्टर आर्डेनाईट तथा मिहिर त्रिपाठी को मिस्टर वर्सेटाइल के खिताब से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 12 के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए तथा उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने इस विदाई समारोह का भरपूर आनंद लिया और इसे अपने विद्यालय जीवन की एक अविस्मरणीय स्मृति बताया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440