बारूद का गोला फटने से घास चर रही बछिया हुई घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में बारूद का गोला फटने से घास चर रही एक बछिया गंभीर रूप से घायल हो गयी है। बछिया स्वामी ने पुलिस में घटना की शिकायत कर बारूद का गोला रखने वाले पर कार्रवाई की मांग की है।

मां गिरिजा विहार कॉलोनी, कमलुवागांजा निवासी दिनेश चन्द्र जोशी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी बछिया बीती 29 दिसम्बर को घर के पास स्थित जंगल में घास चरने गई थी। इस बीच जंगल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा रखा गया गोला फटने से उनकी बछिया गंभीर रूप से घायल हो गयी है। दिनेश ने पुलिस से गोला रखने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि में माँ दुर्गा की उपासना के साथ-साथ कन्या पूजन और भोज का अत्यंत विशेष महत्व है
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440