तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे अधेड़ को रौंदा, दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, सितारगंज। उत्तराखंड ऊधमसिंह नगर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। जिले के सितारगंज में एक तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को रौंद दिया। इस हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार की सुबह, ग्राम खूनसरा निवासी गंगाराम (48) पुत्र मोहन लाल, किच्छा सड़क पर पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। शिव मंदिर के पास एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंगाराम को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान

गंगाराम ग्राम गोठा में गाड़ी चलाने का काम करते थे। शुक्रवार को उन्होंने अपने मालिक से पैसे लेकर घर से कपड़े लाने की बात कही थी, लेकिन वे घर नहीं पहुंचे। उनके परिजनों ने बताया कि वे दो दिनों से उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह पुलिस ने गंगाराम की दुर्घटना के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें -   अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

गंगाराम की पत्नी उन्हें 8 साल पहले छोड़कर चली गई थी, और उनके दो पुत्रकृरौनक (14) और आकाश (12)कृहैं। गंगाराम की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और परिवार के सदस्यों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440