रुद्रपुर में पुलिस की मुठभेड़, कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली पैर में गोली लगने से घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर डेस्क। उधम सिंह नगर जिले के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान कुख्यात असलहा सप्लायर बंटी कोली को गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम को सूचना मिली थी कि अवैध असलहों की सप्लाई करने वाला आरोपी बंटी कोली मोदी मैदान के पास किसी को हथियार देने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए चार राउंड फायर किए। इस दौरान एक गोली बंटी कोली के पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बंटी कोली लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई के मामले में वांछित चल रहा था। वह एक हार्डकोर अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सिडकुल क्षेत्र से पुलिस ने अवैध असलहों की सप्लाई करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें हथियार बंटी कोली नामक सप्लायर द्वारा उपलब्ध कराए जाते थे। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस ने आरोपी के पास से एक कंट्रीमेड पिस्टल, नौ तमंचे और 27 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है कि वह किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई करता था और इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।

मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी कीमत पर अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440