सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला सशक्तिकरण के संकल्प को मजबूती देने के उद्देश्य से श्तेजस्विनी जन सेवा समितिश् द्वारा मंगलवार को ‘सक्षम महिला, समर्थ भारत’ संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में स्वावलंबन की मिसाल पेश कर रही 21 महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की अध्यक्ष कृति तिवारी ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाएं शिक्षा, व्यवसाय, खेल और विज्ञान जैसे हर क्षेत्र में अपनी धाक जमा रही हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा पहली सीढ़ी है। यह हमें अधिकारों के प्रति जागरूक बनाती है। इसके साथ ही कंप्यूटर, सिलाई और ब्यूटीशियन जैसे हुनर विकसित कर महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नरसिंह पैलेस में गूंजा बाबा नीब करौरी महाराज का जयघोष, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, शुद्ध घी के मालपुए का किया वितरण

विशिष्ट अतिथि और ब्यूटीशियन प्रशिक्षक ललिता पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि जब एक महिला आत्मनिर्भर होती है, तो वह केवल अपने परिवार की ही मदद नहीं करती, बल्कि पूरे समाज और देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती है।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का महासागर, एक लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन

कार्यक्रम में दिव्य ज्योति महिला एवं बाल विकास संस्था की अध्यक्ष दिव्या कोटियाल सहित नीलम आर्या, दिशा मोरा, पूजा जोशी, निकिता कुल्याल और पूजा कोरंगा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही सपना कार्की, रोशनी कोरंगा, पूजा राणा, शोभा नायाल, मुस्कान अग्रवाल, गीता धामी, सोनिया भंडारी, हरप्रिया दसोंनी और बबीता समेत भारी संख्या में महिलाओं ने शिरकत कर संवाद को सफल बनाया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440