5 लीटर शराब के साथ एक दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने को लगे कोविड कर्फ्यू में शराब की दुकानें बंद होने के चलते शराब तस्कर इसका लाभ उठाने की कोशिश कर रहे है तो पुलिस भी इनके खिलाफ अभियान चलाकर आये दिन शराब तस्करों को धर दबोच रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वनभूलपुरा पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि इन्द्रानगर दुर्गा मन्दिर से पहले वाली गली में एक युवक कच्ची शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और आरोपी को धर दबोचा। उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम नईम पुत्र सलीम निवासी इन्द्रानगर दुर्गा मन्दिर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी, पास में मिली शराब की बोतलें

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440