स्किन की इन परेशानियों को दूर करने में कारगर है कच्ची हल्दी का टुकड़ा!

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर एक ऐसा मसाला है, जिसे पुराने समय से उपचार में इस्तेमाल किया जा रहा है। ये हेल्थ ही नहीं स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में भी सक्षम मानी जाती है। इसमें एंटी फंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटी वायरल जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो इसे एक औषधीय गुणों से भरपूर दवा के रूप में पेश करते है। हवा में मौजूद गंदगी स्किन पर जल्दी बैठ जाती है। इसमें मौजूद बैक्टीरिया की वजह से स्किन पर पिंपल्स होने लगते हैं, जिन्हें आप हल्दी से दूर कर सकते हैं। हल्दी में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को अंदर से रिपेयर करते हैं। इसी कारण लोग हल्दी से बने फेस पैक, क्लींजर और स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं।

कई बड़ी कंपनियां भी अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स में हल्दी का इस्तेमाल करती हैं। हम यहां कच्ची हल्दी के फायदों के बारे में बात करने जा रहे हैं। आप स्किन केयर रूटीन में कच्ची हल्दी से बनने वाली चीजों से त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन
पॉल्युशन और सूरज की तेज किरणों के कारण चेहरे पर मौजूद रंगत गायब होने लगती है। इस रंगत को दोबारा हासिल करना इतना आसान नहीं होता। वैसे कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करके खोई हुई रंगत या ग्लो को हासिल किया जा सकता है। आपको कच्ची हल्दी का रस लेकर इसमें थोड़ा सा दूध या मलाई मिलानी है। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने पर इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करने से आप कुछ समय बाद स्किन पर फर्क देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें -   गंगोत्री हाईवे पर मौत का मंजर! गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई इनोवा, चार शव बरामद, कई के लापता होने की आशंका

एंटी एजिंग
बढ़ते प्रदूषण और तनाव के कारण लोगों को कम उम्र में ही स्किन पर झुर्रियों आने की प्रॉब्लम होने लगी है। कहते हैं कि एक बार चेहरे पर आई हुई झुर्रियां आसानी से दूर नहीं होती। वैसे कच्ची हल्दी से जुड़े उपाय अपनाकर इससे काफी हद तक निजात पाया जा सकता है। इसके लिए कच्ची हल्दी के रस में बादाम का पाउडर और कच्चा दूध मिक्स करें। इस फेस मास्क को अप्लाई करें और करीब 15 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें। मास्क के सूख जाने पर इसे नॉर्मल पानी से साफ करें. ये तरीका आपको स्किन केयर में नियमित रूप से अपनाना है।

यह भी पढ़ें -   मदर डेयरी के गाय के दूध की गुणवत्ता पर सवाल! जांच में फैट निकला महज 2.9 प्रतिशत, नमूना अधोमानक घोषित

स्ट्रेच मार्क्स
ज्यादातर महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद शरीर में स्ट्रेच मार्क्स की प्रॉब्लम हो जाती है। या फिर जिम में एक्सरसाइज या वर्कआउट के कारण भी स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। आप इन्हें दूर करने के लिए कच्ची हल्दी की मदद ले सकते हैं। कच्ची हल्दी का रस लें और इसमें नींबू व ऑलिव ऑयल मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे रिमूव करने के लिए सादे पानी का ही इस्तेमाल करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440