एक अनार, कभी न होंगे बीमार, अनार बचाता है कई बड़ी बीमारियों से, जानिए फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। एक कहावत है एक अनार, 100 बीमार। अनार का सेवन करने से कई सारे लाभ होते हैं। अनार औषधीय गुणों से भरपूर फल है। इसका सेवन करने से यह कई रोगों को दूर करने का काम करता है। इसमें विटामिन ई, सी मौजूद होता है। अनार में फाइबर की मात्रा भी बहुत होती है जो आपके पाचन को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही पानी की कमी भी पूरी होती होती है।

इसके अतिरिक्त अनार में विटामिन के, सी, बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। आइए जानते हैं अनार खाने से होने वाले फायदों के बार में-

डैमेज सेल्स- अनार में मौजूद पॉलीफेनॉल्स की वजह से दाने लाल होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जो इन्फ्लेमेशन कम कर सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं।

संक्रमण- अनार का जूस का सेवन करते हैं तो आपकी बॉडी को जरूरी विटामिन-सी मिलता है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। एक अनार में करीब 40 फीसदी विटामिन-सी मौजूद होता है। जिससे बीमारी या संक्रमण की चपेट में एकदम से नहीं आते हैं।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

जलन- अनार का सेवन करने से आंतों में होने वाली जलन में काफी आराम मिलता है। इसका सेवन करने से पेट में होने वाली जलन और शिकायत या अल्सर में भी आराम मिल जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जिससे पूरे शरीर में होने वाली जलन में भी आराम मिलता है।

आर्थराइटिस– अगर आप आर्थराइटिस की समस्या से ग्रस्त हो गए है तो अपने दिनचर्या में एक अनार का सेवन शुरू कर दें। इससे जोड़ों में होने वाले दर्द में आराम मिलता है। दरअसल, अनार के जूस में ऑस्टियोपोरोसिस, रूमेटाइड अर्थराइटिस और अन्य जोड़ों के दर्द को कम कर इस बीमारी के बढ़ोतरी में रोक लगाता है।

हार्ट रोग-दिल के मरीजों के लिए अनार काफी फायदेमंद है। इसका सेवन करने से खून का रोटेशन अच्छा होता है। रक्त वाहिनियां मोटी और कड़क नहीं होती है। इसके सेवन से आर्टरीज और कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हृदय स्वस्थ रहता है।

ब्लड प्रेशर- आज के वक्त में कम उम्र में ही युवाओं को ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने लगी है। ऐसे में अनार का सेवन जरूर करना चाहिए। इसे आप खा भी सकते है या अनार का जूस भी पी सकते हैं। अगर आपका बीपी हाई होता है तो यह कम करने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें -   टेकनपुर में गूंजा हल्द्वानी का नाम, बीएसएफ पासिंग आउट परेड में असिस्टेंट कमांडेंट बने भूपेंद्र चिलवाल

मेमोरी बढ़ाए- अगर आपको भी लगता है कि आपकी मेमोरी कमजोर हो रही है तो रोज अनार के जूस का सेवन करें। एक अध्ययन के अनुसार अनार जूस का सेवन करने से मेमोरी बेहतर होती है।

डायबिटीज- डायबिटीज मरीजों के लिए भी अनार कारगर होते हैं। यह इंसुलिन बनाने में मदद करता है। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह से अनार का सेवन करना चाहिए। भले ही यह प्राकृतिक रूप से मीठे हो लेकिन शुगर बढ़ने का खतरा जरूर होता है।

कमजोरी दूर करें- अक्सर बुखार, पीरियड्स या अन्य बीमारी होने पर शरीर में कमजोरी आ जाती है। ऐसे में अनार के जूस का भरपूर सेवन करें। इससे कमजोरी भी दूर होती है और ब्लड लॉस भी रिकवर होता है।

कैंसर में मददगार- ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होने पर अनार के जूस का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद तत्व प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। यह कैंसर से लड़ने में बेहद राहत देता है। (साभार: बेबदुनिया)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440