तोरई की सादा सी सब्जी आपको बेेमिसाल फायदे दे सकती है

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। तोरी, तोरई या तुरई शायद ही किसी को पसन्द हो, सादी बोरिंग सी सब्जी। घर में बन भी जाये तो हम सभी नखरे करने लगते हैं। माना कि यह सब्जी बहुत स्वादिष्ट नहीं हो सकती, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए आपको अपने आहार में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

हम आपको बताएंगे क्यों तोरई आपके आहार का हिस्सा होनी चाहिये ताकि आप भी फायदे पा सकें।

वजन घटाने में कारगर है तोरई
यकीन नहीं हो रहा? जो सब्जी आप खाने से बचती थीं, वह आपके वेट लॉस को बढ़ावा देती है। तोरी में कैलोरी कम होती हैं और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह आपका पेट लम्बे समय तक भरती है और कैलोरी काउंट भी नहीं बढ़ाती। पेट कम करने के लिए भी तोरी मददगार है।

यह भी पढ़ें -   अपराधियों का काल बनेगा आपरेशन क्रेक डाउन संदिग्धों पर होगी ताबड़तोड़ कार्यवाही

ब्लड शुगर नियंत्रण
यह तोरी का एक और चमत्कारी फायदा है। तोरी इंसुलिन को नियंत्रित करती है, जिससे खून में शुगर लेवल भी संतुलित रहता है। तोरी में पेप्टाइड और एल्कलॉइड होते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। इससे शरीर में शुगर लेवल एकदम से बढ़ता नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे अब्सॉर्ब होता है।

इम्युनिटी बढ़ाती है तोरी
अक्सर लिवर इंफेक्शन या पेट में कीड़े हो जाते हैं, तो कारण है इंफ्लामेशन और कमजोर इम्युनिटी। चिंता की बात नहीं है, क्योंकि तोरी आपकी इन समस्याओं को दूर कर सकती है। तोरी में विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, थियामिन, रिबोफ्लेविन और जिंक होता है जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाता है। यही नहीं तोरी इंफ्लामेशन को कम करने में भी कारगर है।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

एनीमिया को दूर रखती है
यह चिंता की बात है कि आजकल हर दूसरी महिला एनीमिया की शिकार है। एनीमिया यानी आयरन की कमी जिसके कारण खून में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। एनीमिया में थकान और कमजोरी हर वक्त रहती है। दरसल आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने का काम करता है। आरबीसी के लिए विटामिन बी12 की भी आवश्यकता होती है।

त्वचा में चमक लाती है तोरई
क्या आप जानती हैं कि आपके चेहरे पर नजर आने वाली अधिकतर समस्याओं का कारण आपका पेट होता है। पेट खराब होने पर चेहरे पर दाने, मुंहांसे, बेजान त्वचा इत्यादि समस्या होती हैं। पेट के लिए तोरी बहुत फायदेमंद है। हफ्ते में दो बार तोरी खाने से पेट साफ रहता है और चेहरे पर कोई स्किन प्रॉब्लम नहीं होती। दो से तीन हफ्तों में आपको यह फर्क खुद नजर आएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440