एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने काठगोदाम थाने में रोपे फलदार व छायादार पौधे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था द्वारा काठगोदाम थाना परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपे गये। साथ ही संस्था के सदस्यों ने काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के साथ आम जनमानस को पौधारोपण करने एवं वृक्षों को संरक्षण कर पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के लिए जागरूक किया।

संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा भरा रखने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर बोलते हुए कहा कि पर्यावरण और मानव का संबंध बहुत ही घनिष्ठ है, क्योंकि स्वस्थ जीवन और पृथ्वी ग्रह पर जीवन के अस्तित्व में पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका है और हम सभी का भोजन हवा पानी एवं अन्य जरूरतों के साथ-साथ पर्यावरण को संतुलित करने के लिये वृक्षारोपण अवश्य करने चाहिए, जिससे पर्यावरण में दूषित हवा ना फैले। वृक्ष हमें जहां एक ओर आक्सीजन प्रदान करते हैं वहीं दूसरी ओर वाहनों द्वारा उत्सर्जित धुएं और उद्योगों से निकलते प्रदूषण को वृक्षों की उपस्थिति के कारण काफी हद तक नियंत्रित कर वातावरण को शुद्ध करती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने पर्यावरण को बचाए रखकर उसकी रक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है क्योंकि बिना वृक्षों के हमको शुद्ध वातावरण प्राप्त नहीं हो सकता है इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए

वृक्षारोपण करने वालों में मुख्य रूप से संस्था सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, खेमराज साहू, अशोक कुमार, अधिवक्ता पंकज तिवारी, पूजा लटवाल, लता खत्री, रितिक साहू, साहिल राज, निलेश गुप्ता, अभिषेक साहू, संदीप यादव, विनोद आर्या, सूरज मिस्त्री, अंशिका साहू, ममता रावत, सुशील राय, रवि जोशी, पवन शर्मा, सौरभ गुप्ता, मुकेश कुमार सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 29 अगस्त 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440