तेज रफ्तार कार का कहर… घर के बाहर खेल रहीं दो बहनों को मारी टक्कर, तीन साल की मासूम की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार डेस्क। उत्तराखंड में बेलगाम रफ्तार एक बार फिर मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गई। हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित चंडीघाट बस्ती में एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रही दो सगी बहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर की बेटियां अनिता (5) और सरिता (3) शुक्रवार सुबह घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थीं। इसी दौरान नमामि गंगे घाट की ओर से तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई और दोनों बच्चियों को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों बच्चियों को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने तीन वर्षीय सरिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अनिता का उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 24 सितम्बर 2026, गुरुवार प्रदोष व्रत आज, धन-रोजगार और पारिवारिक जीवन में बनेंगे नए योग; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। लोगों ने उसका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि बच्चियों के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में गहराया बिजली संकट, मांग के मुकाबले कम पड़ रही आपूर्ति; कटौती बनी मजबूरी

श्यामपुर के सीओ अवनी तिवारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440