हरिद्वार के मनसा देवी मार्ग पर मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 29 घायल-करंट की अफवाह से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। श्रद्धालुओं से भरे हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को दर्दनाक भगदड़ की घटना सामने आई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मंदिर मार्ग पर अचानक करंट फैलने की अफवाह फैली। अफवाह सुनते ही लोग दहशत में आ गए और संकीर्ण रास्ते पर भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई श्रद्धालु उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में अब तक जिनकी मौत हुईः
आरुष (12), बरेली, उत्तर प्रदेश
विशाल (19), रामपुर, उत्तर प्रदेश
विक्की (18), विलासपुर, रामपुर
विपिन सैनी (18), काशीपुर, उत्तराखंड
वकील, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
शांति देवी, बदायूं, उत्तर प्रदेश

घायलों का विवरणः
-इन्द्र पुत्र महादेव निवासी रिसालू रोड़ पानीपत.
-दुर्गा देवी पत्नी श्री निर्मल, उम्र 60 वर्ष, निवासी दिल्ली.
-शीतल पुत्र, उम्र-17 वर्ष, तेजपाल निवासी रामपुर उत्तरप्रदेश.
-भूपेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल, उम्र 16 वर्ष, जिला बदायूं.
-अर्जुन पुत्र सूरज, उम्र 25 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश.
-कुमारी कृति पुत्री उमेश शाह, उम्र 6 वर्ष, मोतीहारी विहार.
-राज कुमार पुत्र निदेश शाह, उम्र 14 वर्ष, मोतिहारी विहार.
-अजय पुत्र संजय, उम्र 19 वर्ष, बडियारपुर विहार.
-रोहित शर्मा, पुत्र कमलेश शर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी जिला मैनपुरी.
-विकास पुत्र प्रेमपाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरेली कैण्ट उत्तर प्रदेश.
-काजल पुत्री अर्जुन, उम्र 24 वर्ष, निवासी सिविल लाईन मुरादबाद.
-अराधना कुमारी पुत्री विनोद शाह, 5 1/2 वर्ष निवासी भागलपुर विहार.
-विनोद शाह पुत्र रोहित शाह, उम्र 35 वर्ष, भागलपुर विहार.
-निर्मला पत्नी पंकज कुमार, उम्र 30 वर्ष शीशगढ़ बरेली.
-विशाल पुत्र छेदा लाल, उम्र 21 वर्ष रामपुर.
-अनुज पुत्र अर्जुन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश.
-एकांक्षी पुत्री संजीव कुमार, उम्र-4 वर्ष, धामपुर उत्तर प्रदेश.
-संदीप पुत्र रमेश कुमार, उम्र-25. मुरादाबाद उत्तर प्रदेश.
रोशन लाल पुत्र एवं पता अज्ञात.
-दीक्षा पत्नी निवासी रामपुर.
-अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार, उम्र 18 वर्ष, निवासी मुंगेर विहार.
-मनोज सना पुत्र भूरिया, उम्र-30 वर्ष, जिला बरेली उत्तर प्रदेश.

यह भी पढ़ें -   एक पेड़ मां के नाम से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की आवाज़ तककृवरिष्ठ नागरिक समिति हल्द्वानी की बैठक में उठे अहम मुद्दे

घायलों की सूची में महिलाएं और बच्चे भी शामिलः
घायलों में कई महिलाएं, बुजुर्ग और मासूम बच्चे शामिल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राहत-बचाव टीम मौके पर त्वरित रूप से पहुंच गई और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल खुद मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना और अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

भीड़ नियंत्रण में प्रशासन विफल?
23 जुलाई को जलाभिषेक के बाद से हरिद्वार में लाखों की संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु मौजूद हैं। शनिवार-रविवार होने की वजह से भीड़ और बढ़ गई थी। जिस मार्ग पर हादसा हुआ, वह बेहद संकरा माना जाता है और आमतौर पर भारी भीड़ के दिनों में इसे बंद रखा जाता है। लेकिन आज वहां से श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही थी, जिससे हालात और बिगड़ गए।

यह भी पढ़ें -   रामड़ी-आनसिंह पनियाली में बीजेपी का चुनावी शक्ति प्रदर्शन! कुल्हाड़ी पर उमड़ा जनसैलाब, बेला तोलिया की रैली ने बदला चुनावी समीकरण

सीएम धामी ने जताया दुख, दिए सख्त निर्देश:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ की दुखद खबर प्राप्त हुई है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर निगरानी बनाए हुए हूं।

प्रशासन पर उठे सवालः
स्थानीय लोगों का कहना है कि करंट फैलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, यह केवल एक अफवाह थी जिसने बड़ा हादसा करवा दिया। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि अगर मार्ग इतना संकरा और जोखिमपूर्ण था तो उसे श्रद्धालुओं के लिए क्यों खोला गया?

रोजाना उमड़ती है भारी भीड़ः
मनसा देवी मंदिर हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। मेले और त्योहारों के समय यहां हजारों-लाखों की भीड़ रहती है।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440