समाचार सच, हल्द्वानी। मेडिकल स्टोर से एक तिमारदार को अंजान युवक से दवा मंगाना भारी पड़ गया। युवक पैसों के साथ ही दवा का पर्चा लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने युवक का काफी दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी रमेश सिंह का रिश्तेदार बेस अस्पताल में भर्ती है। वह बुधवार को अपने रिश्तेदार को देखने के लिए आया हुआ था। जब वह दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर जाने के लिए बेस अस्पताल के गेट के पास पहुंचा तो बारिश की वजह से उसकी हिम्मत जवाब दे गई। उसने पास में खड़े एक युवक को 15 सौ रुपए का दवा का पर्चा देकर दवा लाने का अनुरोध किया। युवक भी बड़ा शातिर निकला। उसे पैसे और दवा का पर्चा लिया और वहां से भाग खड़ा हुआ। युवक के लापता होते ही रमेश सिंह को भी ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर पास में खड़ी पुलिस भी युवक के पीछे दौड़ पड़ी। काफी दूर तक उसका पीछा भी किया गया। लेकिन मौके फायदा उठा कर युवक फरार हो गया। हालांकि पुलिस युवक की तलाश में लगी हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












