चारा काट रही महिला को गुलदार ने बनाया शिकार, इलाके में दहशत

खबर शेयर करें

समाचार सच, बनबसा। उत्तराखंड में वन्यजीव-मानव के बढ़ते संघर्ष के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। बनबसा में जानवरों के लिए चारा काट रही महिला पर गुलदार झपट गया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें -   श्रावण माह 2024: श्रावण मास में ऐसी कौन सी चीजें खरीदें जिससे लाभ मिल सके

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी तीन अन्य महिलाओं के साथ हुड्डी नदी किनारे चारा लेने गई थी। इसे दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने मुन्नी पर हमला कर घायल कर दिया। साथी महिलाओं ने शोर मचाकर तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। लेकिन थोड़ी देर बाद तेंदुआ फिर आया और घायल महिला पर फिर से हमला किया। इस हमले से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   26 जुलाई 2024 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

इसके बाद साथी महिलाओं ने अन्य ग्रामीणों को शोर मचाकर बुला लिया। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। एक दो में तो दूसरा नौ में पढ़ता है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बेटी की मौत से मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440