डायबिटीज़ समेत कई गंभीर बीमारियों में है फायदेमंद आक का पौधा

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। प्रकृति ने हमें पेड़ पौधों के रूप में ऐसी औषधीय जड़ी बूटियां प्रदान की हैं जिनसे कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। ऐसा ही एक औषधीय पौधा है – आक का पौधा। आक को मदार, अकवन या अकुवा के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे में कई औषधीय गुण होते हैं जिनसे कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। आमतौर पर घरों में आक फूल का इस्तेमाल भगवान शिव की पूजा के दौरान किया जाता है। हालांकि न सिर्फ आक का पौधा, बल्कि इसके पत्तों में भी कई बीमारियों को दूर करने की क्षमता होती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आक के पौधे का इस्तेमाल किन-किन बीमारियों को दूर करने के लिए किया जा सकता है –

जोड़ों के दर्द या सूजन
जोड़ों के दर्द या सूजन को कम करने के लिए आक के पत्तों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। आक के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जिससे सूजन कम होती है। जोड़ों के दर्द में आक के पत्तों को गर्म करके सूजन वाले हिस्से पर बांध लें। इसे कुछ घंटों के लिए ऐसे ही रहने दें। ऐसा करने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिलेगी।

डायबिटीज़
आयुर्वेद में डायबिटीज के मरीजों के लिए भी आक के पत्तों का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद बताया गया है। आक के पत्तों के इस्तेमाल से ब्लड शुगर लेवल कम होता है। आक के पत्तों को पैर के तलवे के नीचे रखकर मोजा पहन लें। इसे कुछ घंटों तक ऐसे ही रहने दें और सोते समय पत्तों को निकाल दें। ऐसा करने से ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें -   गंगोत्री हाईवे पर मौत का मंजर! गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई इनोवा, चार शव बरामद, कई के लापता होने की आशंका

खुजली या एलर्जी
खुजली या एलर्जी की समस्या में आक के पौधे का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता माना जाता है। खुजली एलर्जी होने पर आक के पौधे की जड़ों को जला कर उसकी राख को सरसों के तेल में मिक्स करके लगाएं। इससे खुजली और एलर्जी से जल्द राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में नगर निगम की अनूठी पहल, शुद्ध बताशे और पारंपरिक खिलौनों के स्टाल शुरू

सर्दी-खांसी
आक के पत्तों का इस्तेमाल सर्दी-खांसी से राहत पाने के लिए भी किया जाता है। अक्सर सर्दी होने पर लगातार खांसी की वजह से सीने में दर्द होने लगता है। ऐसे में आप आक के पत्तों पर तेल लगाकर हल्का गर्म कर लें और अपनी छाती पर लगाएं। इसके बाद किसी कपड़े या तौलिए से छाती को ढंक लें। कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें।

छाले
अगर आपके पैर में छाले हो गए हैं तो आप आक के पौधे का इस्तेमाल छालों को ठीक करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आक से निकलने वाले दूध को छाले वाले स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से जल्द ही छाले ठीक हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440