आप उत्तराखंड की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव : मनीष सिसौदिया

खबर शेयर करें

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री भाजपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे

समाचार सच, हल्द्वानी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी चुनाव में उत्तराखंड की सभी सीटों पर मैदान में उतरेगी। उन्होंने दावा किया कि आप उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। शनिवार को यहां दिल्ली के उप मुख्यमंत्री भाजपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे। हल्द्वानी आने से पूर्व उन्होंने विश्व विख्यात बाबा नीम करोली के दर्शन करने के लिए कैंची धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। जहां उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी भेंट की और पार्टी के क्रियाकलापों की जानकारी ली। वहां से वह हल्द्वानी पहुंचे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शिरकत की। साथ ही पत्रकारों से भी मुखातिब हुए।
इस दौरान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने जहां आम आदमी पार्टी को मजबूत स्थिति में बताया। वहीं उन्होंने भाजपा-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी दिल्ली की तर्ज पर राजनीति करेगी। सिसौदिया ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में उत्तराखंड में आप सभी सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी और जीत दर्ज कर सरकार बनायेगी। कहा कि उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की भोली भाली जनता को उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही ठगने का काम किया है। जबकि अब प्रदेश की जनता के पास तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी जनता की सेवा करने के लिए आ चुकी है। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440