समाचार सच, हल्द्वानी। विधानसभा घेराव करने भराड़ीसैंड़ जा रहे लोगों पर पुलिस द्वारा भांजी गई लाठियों के विरोध में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व जिला समन्वयक समित टिक्कू के साथ आप कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क, तिकोनिया में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आप नेता समित टिक्कू ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा की सरकार केन्द्र में हो यां राज्यों में जनता की मांगों का इसी प्रकार दमन कर रही है साथ ही उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।
इस दौरान आप नेता समित टिक्कू संगठन मंत्री कालाढंूगी मनोज नेगी, अब्दुल कादिर, शबाब खान, पुष्कर बिष्ट, खेमकरण, शमी कुरैशी, रमेश सिंह राठौर, दिनेश जोशी, हिमांशु ठाकुर, अजय शाहू, मुकेश शर्मा आदि शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












