इंसानियत का फर्ज निभाकर मिसाल पेश कर रहे आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू

खबर शेयर करें

-कोरोना वायरस जैसी महामारी को फैलने से रोकने के लिए 24 घंटे खड़ी हैं टिक्कू टीम
-आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के काम की खुले दिल से तारीफ कर रहे लोग

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाए गए कोविड कर्फ्यू के बीच जहां कई सामाजिक संगठन असहाय व गरीब लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आप के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला समन्वयक समित टिक्कू गरीब असहाय लोगों को कच्चा राशन व भूखे लोगों भोजन कराके इंसानियत का फर्ज निभाकर मिसाल पेश कर रहे हैं। आपकों बता दें उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने अब तक हजारों लोगों से अधिक की मदद कर चुकें है। यही वजह है कि आजकल महानगर हल्द्वानी में लोग आप की टीम की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
आप के प्रदेश प्रवक्ता टिक्कू ने बताया कि कोरोना वायरस जैसी महामारी को फैलने से रोकने के लिए 24 घंटे सड़क पर तैनात है। उनका कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग के साथ लगातार हल्द्वानी नगर में कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, हर दुकान हर मकान सेनीटाइज़ेशन अभियान एवं कोरोना मरीजों के परिवार व फ्रंटलाइन वर्करस के लिए ‘आप‘ की रसोई चलाकर राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में अभी तक उनकी टीम द्वारा महानगर के उजाला नगर, राजेंद्र नगर सहित कई क्षेत्रों में सेनीटाइज़ेशन अभियान की अगुआई की।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

आप नेता टिक्कू ने बताया कि कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन से कई लोगों की नौकरी चली गई है, दिहाड़ी मजदूर को काम नहीं मिल रहा है जिसके चलते उनके घरों में जमा राशन भी खत्म हो गया है। ऐसी विकट परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की सूची बनाकर राशन एवं भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा है और उन्हें सेनीटाइज़ेशन करवाने के लिए भी फोन कॉल प्राप्त हो रही हैं। जिस पर हमारे द्वारा हर दिन 6 से 10 घरों मे सेनीटाइज़ेशन का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू ने कहा कि अगर उनके इस छोटे से प्रयास से इस कठिन समय में संकटग्रस्त परिवारों में एक मुस्कान देखने को भी मिल जाये तो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
इस अभियान में योगदान के लिए उन्होंने संतोष कबड़वाल, दीप पाण्डे, रमेश काण्डपाल, देवेश कुमार, डिम्पल पाण्डे, पुष्कर बिष्ट, रक्षित वर्मा, नरेन्द्र कुमार, खेमकरन, मंजु देवी, लक्ष्मी, रंजना, उमेश राणा, राजकुमार, दीपक मेहरा, मुशीर नवाब, अली हसन, हरेन्द्र, मनोज आदि का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440