क्रिकेट खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के बारे में सहवाग यह बोले…

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का कहना है कि टीम के पास हरफनमौला हार्दिक पंड्या जैसा प्रतिभाशाली कोई खिलाड़ी नहीं है। सहवाग के अनुसार हार्दिक उन खिलाड़ियों में से है जिनका कोई विकल्प नहीं हो सकता। सहवाग ने कहा, ‘‘बल्ले और गेंद से हार्दिक पंड्या की प्रतिभा के कोई आसपास भी नहीं है।’’

हार्दिक ने मुंबई इंडियंस की आईपीएल में चौथी खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले वह टीवी चौट शो में महिला विरोधी बयानबाजी के कारण विवादों के घेरे में थे। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर के चौट शो श्कॉफी विद करणश् में जनवरी में एक एपिसोड के दौरान महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें की थीं। जिसके चलते ये मामला काफी विवादों में भी रहा था और सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था।

इन दोनों खिलाड़ियों ने ‘काफी विद करण’ शो में कई महिलाओं के साथ संबंध बनाने और इसके बारे में अपने माता-पिता के साथ खुलकर बात करने की बातें की थीं। इसके बाद दोनों को बीसीसीआई ने सीओए के साथ मिलकर लिए संयुक्त फैसले के तहत खेल के सभी प्रारुपों (वनडे, टेस्ट और टी20) से तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया था।

प्रतिबंध झेलकर लौटे हार्दिक ने आईपीएल में 15 मैचों में 402 रन बनाये और उनका स्ट्राइक रेट 191.42 रहा। केएल राहुल ने भी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440