हल्द्वानी के दो भाइयों का खेल महाकुंभ में जलवा, स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया नैनीताल का मान

खबर शेयर करें

11 साल के नैतिक ने 230 किलो और 14 साल के मानस ने उठाया 470 किलो वजन

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी के दो होनहार भाइयों नैतिक पाल और मानस पाल ने देहरादून में आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ-2026 की पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए। दोनों की इस उपलब्धि से हल्द्वानी सहित पूरे नैनीताल जिले में खुशी का माहौल है।

22 से 24 सितंबर तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय खेल महाकुंभ में महज 11 वर्ष की उम्र के नैतिक पाल ने 230 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं उनके बड़े भाई 14 वर्षीय मानस पाल ने 470 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

दोनों पदक विजेताओं के हल्द्वानी लौटने पर उनके परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों ने शानदार स्वागत किया। फोन कॉल, सोशल मीडिया और घर पहुंचकर बधाई देने का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें -   पहले प्रयास में UKPCS में चमकीं हल्द्वानी की प्रतीक्षा राज चौहान, 10वीं रैंक के साथ बनीं नायब तहसीलदार

खास बात यह है कि दोनों भाइयों को खेल का हुनर विरासत में मिला है। उनके पिता मुकेश पाल स्वयं कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियन रह चुके हैं और वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं उनकी माता डॉ. सुधा पाल तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हैं। बच्चों की सफलता से माता-पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

पदक विजेताओं को राशिका सिद्दीकी, गोलापार यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एवं प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -   बर्फबारी के बीच गोमुख-तपोवन में फंसे 121 ट्रेकरों का रेस्क्यू, सुरक्षित गंगोत्री पहुंचाया

वहीं दोनों भाइयों की सफलता से उनके स्कूल सिंथिया स्कूल में भी खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधक परवीन रौतेला और समस्त स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल पहुंचने पर दोनों पदक विजेताओं का भव्य स्वागत किए जाने की भी बात कही गई है।

कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि—नैतिक और मानस ने दिखा दिया कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं।

समाचार सच परिवार की ओर से दोनों होनहार खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440