ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे रत्न भी हैं जिन्हें एक साथ नहीं पहनना चाहिए, वरना जीवन हो जाएगा बर्बाद

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। ग्रह के बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए अक्सर लोग रत्न धारण करते हैं। हर व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार रत्न धारण करना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे रत्न भी हैं जिन्हें एक साथ नहीं पहनना चाहिए। इन रत्नों को एक साथ पहनने से जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि रत्नों का व्यक्ति के जीवन और किस्मत पर बहुत प्रभाव होता है। ग्रह के बुरे प्रभावों को दूर करने के लिए अक्सर लोग रत्न धारण करते हैं। हर व्यक्ति को अपनी राशि के अनुसार रत्न धारण करना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे रत्न भी हैं जिन्हें एक साथ नहीं पहनना चाहिए। इन रत्नों को एक साथ पहनने से जीवन में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आइए जानते हैं किन रत्नों को साथ नहीं पहनना चाहिए –
नीलम

नीलम को शनि ग्रह का रत्न माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति ने नीलम धारण कर रखा है तो उसे माणिक्य, मूंगा, मोती और पुखराज नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने से जातक के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे दुर्घटना के भी योग बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंरू इन तारीखों में जन्मे लोगों के पास होती है खूब जमीन-जायदाद, नहीं होती पैसे की कोई कमी

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

मोती
मोती को चन्द्रमा का रत्न माना जाता है। रत्नशास्त्र के अनुसार मोती के साथ हीरा, पन्ना, गोमेद, लहसुनिया और नीलम धारण नहीं करना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार इससे मानसिक तनाव बढ़ता है और अनिद्रा का सामना करना पड़ सकता है।

पन्ना
बुध का रत्न पन्ना माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार व्यक्ति को कभी भी पन्ना के साथ पुखराज, मूंगा और मोती नहीं पहनना चाहिए। माना जाता है कि इन रत्नों को साथ में पहनने से बुध से धन हानि हो सकती है और व्यक्ति को जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

लहसुनिया
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार केतु के रत्न लहसुनिया के साथ माणिक्य, मूंगा, पुखराज और मोती नहीं पहनना चाहिए। कहा जाता है कि इन रत्नों को लहसुनिया के साथ पहनने से जीवन में काम बिगड़ने लगेते हैं। इन रत्नों को साथ में पहनने से व्यक्ति का स्वाभाव चिड़चिड़ा हो जाता है।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

गोमेद
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राहु के रत्न गोमेद के साथ माणिक्य, मूंगा, मोती और पुखराज नहीं पहनना चाहिए। माना जाता है कि इन रत्नों को साथ में पहनने से मन स्थिर नहीं रहता है। इससे व्यक्ति को निर्णय लेने में परेशानी होती है और भ्रम की स्थिति बनी रहती है।

पुखराज
पुखराज को बृहस्पति का रत्न माना जता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पुखराज के साथ हीरा, पन्ना, नीलम और गोमेद नहीं पहनना चाहिए। इन रत्नों को साथ में पहनने से व्यक्ति को जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हीरा
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र का रत्न हीरा माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति ने हीरा धारण कर रखा है तो उसे माणिक्य, मोती, मूंगा और पुखराज नहीं पहनना चाहिए। इससे धन हानि होने लगती है। (साभार: प्रिया मिश्रा)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440