अवैध निर्माण के खिलाफ रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार पर हमला, आरोपी बिल्डर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी में पत्रकारों पर हमले की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनती जा रही हैं। 11 नवंबर को ऊंचापुल क्षेत्र में रिपोर्टिंग के दौरान जे जे एन के रिपोर्टर दीपक अधिकारी पर अराजक बिल्डर और उसके साथियों ने मारपीट कर दी। इससे चार दिन पहले भी आरोपी बिल्डर चौहान और हल्द्वानी के वरिष्ठ पत्रकार सचिन जोशी के साथ अभद्रता कर चुके थे।

कहा जा रहा है कि ऊंचापुल नाले के किनारे अवैध निर्माण कर मोटी कमाई का सपना देखने वाले इन दबंगों को नगर निगम, विकास प्राधिकरण और शहर प्रशासन के कुछ जिम्मेदारों की शह प्राप्त है। अन्यथा, शहर के बीचोंबीच इस तरह के अवैध निर्माण और खुल्लमखुल्ला गुंडागर्दी संभव नहीं होती।

यह भी पढ़ें -   ‘असिस्टेंट होम स्टे मेनेजर’ की प्रतिभागी पुस्तिका एवं प्रशिक्षक पुस्तिका का लोकार्पण

घटना के बाद यह सवाल भी उठ खड़ा हुआ है कि आखिर हल्द्वानी में अवैध निर्माण पर प्रशासन की कथित मौन स्वीकृति क्यों है? यह हमला न केवल एक पत्रकार पर बल्कि सच्चाई और पारदर्शिता की आवाज़ पर भी प्रहार माना जा रहा है।

फिलहाल, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने आरोपी अजीत चौहान और अनिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित रिपोर्टर दीपक अधिकारी को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार कृष्णा हॉस्पिटल के सीसीयू में चल रहा है।

यह भी पढ़ें -   उच्च न्यायालय नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट व हाईटेक मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

इस घटना से हल्द्वानी के पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त है। पीड़ित पत्रकार की ओर से थाना मुखानी में दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने इस घटना को “अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य” बताते हुए तुरंत सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले की जांच प्रगति पर है। जो भी तथ्य उजागर होंगे, उनके आधार पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून को अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440