पुलिस पर लगाया टक्कर मारने वाले को भगाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने काठगोदाम थाना पुलिस पर पुत्र को टक्कर मारकर घायल करने वाली स्कूटी सवार को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में शीशमहल निवासी उर्वादत्त जोशी ने कहा है कि उनका पुत्र बीते दिवस वापस घर लौट रहा था कि तभी अज्ञात स्कूटी ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया। इस दौरान उन्होंने स्कूटी को पकड़ कर काठगोदाम थाना पुलिस के सुपुर्द किया, आरोप है कि काठगोदाम थाना पुलिस ने आरोपी स्कूटी चालक को भगा दिया। जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह खड़ा करता है। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के अलावा स्कूटी चालक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी थमा नहीं, 7 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश का खतरा, 14 अगस्त तक अलर्ट
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440