शादी का झांसा देकर महिला से किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। गंगोलीहाट थाना क्षेत्र की एक महिला के शारीरिक शोषण और धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने उधम सिंह नगर के काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 55 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है।

पीड़िता ने 3 दिसंबर को पुलिस में तहरीर देकर बताया कि काशीपुर, उधम सिंह नगर निवासी रोहित कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से उससे दोस्ती की। इसके बाद आरोपी ने गंगोलीहाट आकर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने इनकार कर दिया और उसकी निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने आरोपी को उधम सिंह नगर के काशीपुर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करती है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- धामी की विदाई के साथ होगा इस खेल का अंत; भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440