फर्जी आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज भेजने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सावित्री कॉलोनी कालाढूंगी रोड निवासी युवती के अनुसार अज्ञात सख्श ने उसके नाम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। जिसमें युवती की फोटा भी लगाई गई है। इस फर्जी फेसबुक खाते से आरोपी युवती को अश्लील मैसेज भेज रहा है। साथ ही उसे धमकियां दे रहा है। युवती के अनुसार आरोपी पहले भी फर्जी आईडी से उसे आपत्तिजनक मैसेज भेज चुका है। युवती ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिस फर्जी आईडी को ट्रेस कर रही है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग 8 जुलाई 2026: बुधाष्टमी व्रत आज, जानिए शुभ-अशुभ समय और सभी 12 राशियों का राशिफल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440