महानगर में चोरों की सक्रियता बढ़ी, दो घरों को निशाना बनाकर हजारों की नगदी व सामान किया साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में एक बार फिर चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर दो घरों को निशाना बनाकर हजारों की नगदी समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थलों का जायजा लिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। जजफार्म निवासी हंसा दत्त पांडे के अनुसार वह बीती 31 दिसम्बर को परिवार के साथ दिल्ली में रहने वाले अपने पुत्र के पास गया हुआ था। जब वह बीती रात वापस लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। यह देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। जब उसने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। साथ ही अलमारी में रखी करीब 12 हजार की नगदी व सोने की अंगूठी गायब थी। इस पर उसे यह समझने में देर न लगी कि चोरों ने घर में हाथ साफ कर दिया है। इस पर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इधर मुखानी थाना क्षेत्र में भी चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर मोबाइल फोन व इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों पर हाथ साफ कर लिया। चीनपुर फेज-2 निवासी मनोज भट्ट पुत्र रमेश चन्द्र भट्ट ने पुलिस को बताया कि वह बीती 4 जनवरी को घर में ताला लगाकर दुर्गा सिटी सेंटर में कोचिंग के लिए गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो चोरों ने घर के पीछे की जाली तोड़कर अंदर रखा मोबाइल फोन, इलैक्ट्रॉनिक लालटेन, पानी गर्म करने की रॉड व प्रेस चोरी कर ली थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440