अधिकमास अमावस्या: अधिकमास की अमावस्या 16 अगस्त को, इस दिन करें ये उपाय

खबर शेयर करें

Adhikamas Amavasya: Adhikamas Amavasya on August 16, do these measures on this day

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। अधिकमास की अमावस्या 16 अगस्त को है। यह अमावस्या हर 3 साल के बाद आती है। दरअसल हर तीन साल में एक बार अधिकमास लगता है और इस 30 दिन की अवधि में पड़ने वाली अमावस्या को अधिकमास की अमावस्या कहते हैं। इस साल 16 अगस्त दिन बुधवार को यह अमावस्या मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन कुछ दुर्लभ उपाय करने से आपके जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं और आपका बुरा समय टल जाएगा। आइए जानते हैं कौन से हैं ये खास उपाय और इनके लाभ।

ईशान कोण में जलाएं घी का दीपक
अधिकमास की अमावस्या पर ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाकर रखें। इस दीपक को सूर्याेदय से लेकर सूर्यास्त तक जलाकर रखें। ईशान कोण को देव स्थान माना गया है। कहते इस स्थान को रोशन करने से आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और देवतागण आपसे प्रसन्न होते हैं। इस दीपक में दो लौंग और थोड़ी सी केसर भी डाल दें।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 18 अगस्त 2026, मंगलवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

गाय की करें सेवा
अधिकमास की अमावस्या पर गाय की सेवा करने से परम पुण्घ्य की प्राप्ति होती है। गाय को आटे की लोई में गुड़ डालकर खिलाएं और साथ ही हरा चारा भी डालें। गाय की सेवा मातृ सेवा के समान मानी जाती है। अमावस्घ्या के दिन किसी भी पशु को भूलकर भी न मारें।

पितरों के नाम से दान
अमावस्या तिथि पर पितरों के नाम से दान करने वे आपसे प्रसन्न होते हैं और आपको आशीर्वाद देते हैं। मान्यता है कि अमावस्या तिथि पर हमारे पूर्वज हमारे आस-पास वायु के रूप में मौजूद रहते हैं और हमें देखकर प्रसन्न होते हैं। इस दिन उनकी पसंदीदा मिठाई, फल और वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए। इसके अलावा सूर्यास्त के बाद दक्षिण दिशा में काले तिल डालकर सरसों के तेल का दीपक भी जलाना चाहिए। इससे पूर्वजों का मार्ग रोशन होता है।

पीपल के पेड़ का उपाय
मान्यता है कि पीपल के पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। अमावस्या के दिन सुबह स्नान करके पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। शाम के वक्त पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाकर परिक्रमा करें।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में हाईवे के पास दिनदहाड़े घोड़े पर झपटा बाघ, आबादी में दहशत

नमक का पोंछा लगवाएं
वास्तु शास्त्र में नमक का महत्व बहुत खास माना गया है। माना जाता है कि अमावस्या के दिन पानी में नमक डालकर पूरे घर का पोंछा लगवाने से घर से हर प्रकार की नकारात्मकता दूर होती है और आपके घर में खुशहाल बढ़ती है। पोंछा लगवाने के बाद इस पानी को घर के बाहर फेंक दें। इससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी।

आर्थिक संकट दूर करने का मंत्र
अगर आप पिछले काफी समय से आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं और काफी प्रयास के बाद भी धन से जुड़ी समस्या दूर नहीं हो रही है तो अधिकमास की अमावस्या पर तुलसी की माला से 108 बार गायत्री मंत्र का जप करें। आपकी धन संबंधी समस्या का शीघ्र समाधान निकलेगा और आपके बिगड़े कार्य बनने लगेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440