अधिकमास या पुरूषोत्तम मास: मलमास आज से शुरू, अगले 30 दिनों तक इन कार्यों को करने पर पाबंदी

खबर शेयर करें

Adhikamas or Purushottam month: Malmas starts from today, ban on doing these works for next 30 days

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। मलमास इस साल सावन महीने के बीच में लग रहा है। मलमास को पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मलमास महीने में भगवान पुरुषोत्तम यानी भगवान विष्णुजी की पूजा का खास महत्व होता है। हर तीन साल में अधिकमास यानी मलमास लगता है। इस साल 18 जुलाई से मलमास शुरू हो रहा है जो 16 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान कुछ कार्यों को करने की पाबंदी होती है। आइए आपको बताते हैं मलमास का महत्घ्व और इस दौरान क्या करें क्या नहीं

मलमास महीने का महत्व
विष्णु पुराण में बताया गया है कि मलमास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर में वास करती हैं। घर में सुख-शांति का वास होता है। मलमास में भगवान पुरुषोत्तम की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को हर प्रकार के सांसारिक सुख भोग की प्राप्ति होती है। मलमास महीने की शरुआत में ही सुबह जल्दी उठकर स्नान करके सूर्याेदय को नमस्कार करें। मलमास में 33 तुलसीदल से शालिग्राम भगवान का नित्य पूजन करना काफी पुण्य देने वाला माना जाता है। मलमास में रोजाना तुलसी के पेड़ पर दीपक जलाने से आपको धन की प्राप्ति होती है और आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में अतिक्रमण हटते ही बवाल, स्कूल संचालक पर दबंगई और पत्रकार पर दबाव के आरोप

क्यों मलमास नाम दिया गया
हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मलमास के दौरान सभी पवित्र कार्य वर्जित माने गए हैं। माना जाता है कि अतिरिक्त होने के कारण यह मास मलिन माना जाता है। इसलिए इसे मलमास कहते हैं। हिंदू धर्म के पवित्र संस्कार जैसे नामकरण, यज्ञोपवीत, विवाह और सामान्य धार्मिक संस्कार जैसे गृहप्रवेश, नई वस्तुओं की खरीद आदि आमतौर पर नहीं किए जाते हैं। इस मास का नाम मल मास पड़ गया है।

मलमास के दौरान क्या खाएं क्या नहीं
पुरुषोत्तम मास में भगवान श्रीकृष्ण, श्रीमद्भगवतगीता, प्रभु श्रीराम और भगवान विष्णु
की उपासना की जाती है। इस माह में पूजा करने का विशेष महत्घ्व है। इस मास के दौरान जप, तप, दान से अनंत पुण्य की प्राप्ति होती है। इतना ही नहीं इस मास में खाने-पीने की चीजों का बहुत महत्व है। इस माह में तमोगुणयुक्त पदार्थों का सेवन करना शास्त्रों में मना है। आइए जानते हैं इस माह किन-किन चीजों का अपनाएं और किन-किन चीजों से परहेज रखें

यह भी पढ़ें -   वीकेंड के दौरान यातायात एवं डायवर्जन प्लान, देखकर ही घर से निकले वरना होना पड़ेगा परेशान

क्या खाएं
इस माह कोई भी व्यक्ति यदि गेंहू, चावल, मूंग, जौ, मटर, तिल, ककड़ी, केला, आम, घी, सौंठ, इमली, सेंधा नमक, आंवला आदि का भोजन करें तो उसे जीवन में कम शारीरिक कष्ट होता है। उक्त पदार्थ या उससे बने पदार्थ उसके जीवन में सात्विकता की वृद्धि करते हैं। अत: इस माह उपरोक्त पदार्थों का सेवन अवश्य ही करना चाहिए।

क्या न खाएं
इस माह में उड़द, लहसुन, प्याज, राई, मूली, गाजर, मसूर की दाल, बैंगन, फूल गोभी, पत्ता गोभी, शहद, मांस, मदिरा, धूम्रपान, मादक द्रव्य आदि का सेवन करने से तमोगुण की वृद्धि का असर जीवनपर्यंत रहता है। अतरू पुरुषोत्तम मास में इन चीजों का खान-पान वर्जित कहा गया है

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440