सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर हल्द्वानी के चौंसला गांव में प्रशासन की कार्रवाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के तहत सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की निगरानी को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हल्द्वानी राहुल शाह ने राजस्व विभाग की टीम के साथ ग्राम चौंसला का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने सरकारी भूमि पर वर्तमान अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया तथा पूर्व में जारी किए गए अतिक्रमण हटाने के आदेशों का भौतिक सत्यापन किया। यह भी देखा गया कि किन स्थानों पर अतिक्रमणकर्ताओं ने स्वेच्छा से निर्माण हटाया है और किन स्थानों पर प्रशासनिक हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

जांच के दौरान यह पाया गया कि पूर्व में 9 अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 5 स्थानों पर, जिनमें एक मस्जिद से सटा निर्माण भी शामिल है, अतिक्रमणकर्ताओं ने स्वयं ही निर्माण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शेष मामलों में आगे की विधिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   बाजपुर में सिम बॉक्स के जरिए चल रहा था फर्जी कॉल का खेल, 114 सिम और 77 एंटीना बरामद

एसडीएम राहुल शाह ने मौके पर ही राजस्व अभिलेखों को अद्यतन करने और सीमांकन प्रक्रिया को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पटवारी एवं लेखपाल को रिपोर्ट प्रस्तुत कर शेष अतिक्रमणों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

यह भी पढ़ें -   किच्छा में स्ट्रांग रूम के बाहर हंगामा, बेहड़ और राजेश शुक्ला हिरासत में

प्रशासन ने दोहराया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस दिशा में कठोर कदम उठाए जाएंगे। सरकारी संपत्ति की सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण में एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार मनीषा बिष्ट, राजस्व निरीक्षक अशरफ अली, लेखपाल अनिता पांडे आदि अधिकारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440