ज्यादा लूज मोशन से शरीर हमें पानी की कमी होने पर ना हो इसके लिए अपनाएं घरेलू उपचार

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। नींबू का रस दस्त के इलाज के लिए सबसे सामान्य और तुरंत उपलब्ध उपचारों में से एक है। नींबू एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरा होता है जो आपकी आंतों को रिलैक्स कर सकता है। साथ ही, सूजन और कमजोरी को भी दूर करने में मदद करता है।

लूज मोशन जिसे दस्त भी कहा जाता है, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या होती है। इसमें व्यक्ति बार-बार मल त्याग करता है और शरीर में पानी की कमी हो जाती हे। लूज मोशन तब होता है जब आपकी आंत किसी वायरस से संक्रमित हो जाती है। ऐसे में व्यक्ति बहुत अधिक थकान का अनुभव करता है। आमतौर पर, इसे बहुत अधिक सीरियस समस्या नहीं माना जाता, लेकिन अगर आप समस्या को आसानी से मैनेज करना चाहते हैं तो कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो दस्त में प्रभावी हो सकते हैं-

यह भी पढ़ें -   अगली पीढ़ी के लिए हरित संकल्प: डॉ. आशुतोष पन्त ने पौधारोपण व जागरूकता अभियान चलाया

नींबू का रस
नींबू का रस दस्त के इलाज के लिए सबसे सामान्य और तुरंत उपलब्ध उपचारों में से एक है। नींबू एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरा होता है जो आपकी आंतों को रिलैक्स कर सकता है। साथ ही, सूजन और कमजोरी को भी दूर करने में मदद करता है। नींबू का रस मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिजों में समृद्ध है, जो शरीर द्वारा खोए गए पोषक तत्वों को फिर से भरने में मदद कर सकता है। आप हर बार दस्त करने के बाद नींबू पानी बनाकर उसका सेवन करें।

दही
दही प्रोबायोटिक्स में समृद्ध है और इसलिए यह पाचन तंत्र में दस्त पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करती है। जब आप कब्ज से पीड़ित होते हैं तब इसका सेवन करना लाभदायक हो सकता है, क्योंकि यह पाचन में सहायता करती है और गुड बैक्टीरिया की संख्या में वृद्धि करती है। आप दही को ऐसे ही खा सकते हैं।

सरसों के बीज
सरसों के बीज में कुछ जीवाणुरोधी गुण पाए जाते हैं जो लूज मोशन में प्रभावी उपचार के रूप में काम करते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच पानी में चम्मच राई डालें और एक घंटे के लिए रख दें। अब इस पानी को ऐसे पिएं जैसे आप रेग्युलर ओरल टॉनिक लेते हैं। आप इसे दिन में दो से तीन बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ के छात्र दिव्यांशु बिष्ट ने जेईई (मेंस) 2026 सेशन-1 में 99.67 एनटीए स्कोर के साथ रचा कीर्तिमान

मेथीदाना
मेथी में जीवाणुरोधी और एंटिफंगल गुण होते हैं, जो लूज मोशन के उपचार में मदद करते हैं। इसके लिए, एक से दो चम्मच सूखे मेथी के बीज लें और इसे एक ब्लेंडर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब, इस चूर्ण को एक गिलास पानी में मिलाकर रोजाना सुबह खाली पेट दो से तीन दिन तक सेवन करने से दस्त से पूरी तरह आराम मिल जाता है।

शहद
शहद एक प्राकृतिक औषधि है जो बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याओं को ठीक कर सकती है और बहुत ही प्रभावी लूज मोशन घरेलू उपचार है। इसका सेवन करना बेहद ही आसान है। बस दिन में एक चम्मच ताजा और शुद्ध शहद लें। बेहतर होगा कि आप ऑर्गेनिक शहद लें। (साभार – मिताली जैन)

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440