शादी के 3 महीने बाद युवक ने की आत्महत्या? हल्द्वानी जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के जीतपुर नेगी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 19 वर्षीय शुभम कश्यप के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, बरेली का निवासी था। जानकारी के अनुसार, शुभम हाल ही में तीन महीने पहले ही शादी कर जीतपुर नेगी क्षेत्र में पत्नी के साथ किराए पर रहने आया था।

रविवार शाम राहगीरों ने जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटकते देखा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने

इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। लोग यही सवाल कर रहे हैंकृआखिर शुभम ने ऐसा कदम क्यों उठाया?

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440