एक साल बाद पूर्व विधायक पर FIR, महिला नेता का फूटा गुस्सा, यह पूरा मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में राजनीति और पुलिस कार्रवाई आमने-सामने आ गई। साल 2025 के निकाय चुनाव से पहले वायरल हुए एक आपत्तिजनक ऑडियो विवाद ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस महिला नेता मीना शर्मा के धरने के बाद आखिरकार पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि चुनावी माहौल के दौरान सोशल मीडिया पर जानबूझकर एक आपत्तिजनक ऑडियो क्लिप वायरल की गई, जिसमें कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा और उनके पति के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

मीना शर्मा का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत एक साल पहले ही पुलिस को सौंप दी थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी के चलते वह समर्थकों के साथ कोतवाली परिसर में सांकेतिक धरने पर बैठ गईं, जिसके बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

धरने के दौरान मीना शर्मा ने आरोप लगाया कि उनकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची गई, लेकिन न्याय की जगह उन्हें चुप्पी मिली। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को उग्र रूप देने से भी पीछे नहीं हटेंगी।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार

धरने की खबर मिलते ही एसडीएम मनीष बिष्ट मौके पर पहुंचे और मीना शर्मा से बातचीत कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ बीएनएस की धारा 352 और 79 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440